दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अमेरिका में वेकेशन एन्जॉय कर रहे है। यह बॉलीवुड का फेमस कपल है।

6 जुलाई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का बर्थडे सेलिब्रेट करने यह कपल पहले ही अमेरिका पहुँच चुका है। इससे पहले दीपिका और रणवीर को लंदन में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया गया था।

दीपिका पादुकोण ने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो खूब वायरल हो रही है। दीपिका का यह देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण को प्लाजो वाला गुलाबी सूट पहने देखा जा सकता है। उनके कानों में बड़े-बड़े झुमके उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा रहे है। बॉलीवुड की शांति की स्माइल के लोग दीवाने है।

यूएसए में दीपिका ने कोंकणी समाज के एक समारोह में पति रणवीर सिंह संग हिस्सा लिया था जिसमें वो इसी देसी अंदाज में पहुंचीं तो हर कोई उन पर फिदा हो गया।

वहीँ दीपवीर ने यूएस में शंकर महादेवन का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया है। इस कॉन्सर्ट के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। कैलीफॉर्न‍िया के San Jose में हुए इस कॉन्सर्ट से दीप‍िका और रणवीर की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान दीपिका पादुकोण अपने डेसी अवतार में नजर आई। इस मौके पर दीपिका ग्रीन कलर का सलवार सूट नजर आई तो वहीं उनके हीरो यानी रणवीर सिंह यलो कुर्ता पायजामा में नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ उनकी मां उजाला पादुकोण, बहन अनीशा पादुकोण और उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी हैं। सभी अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेन जोस में शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शामिल हुए।

दीपिका पादुकोण शो में देसी अंदाज में नजर आई। वहीं, रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय के पॉपुलर गाने अपना टाइम आएगा पर परफॉर्मेंस भी दी है।

6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। आने वाले दिनों में दीपिका प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगी। पठान में दीप‍िका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

इसके अलावा दीप‍िका के पास फाइटर, द इंटर्न की हिंदी रीमेक, महाभारत और प्रोजेक्ट K पाइपलाइन में हैं। वहीं, रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की रॉकी रानी की लव स्टोरी में नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *