एक्टर रवि किशन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। रवि किशन का पूरा नाम रवि नारायण शुक्ल है। 7 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। रवि किशन की पहचान केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम किया हैं।

एक्टिंग में जाने पर हुई बेल्ट से पिटाई

आज उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे देश से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रवि किशन पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। रवि किशन बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन उनके पिता पंडित श्यामा नारायण शुक्ला को रवि किशन का एक्टिंग लाइन में जाना पसंद नहीं था। रवि किशन ने इस बारे में एक बार कहा था कि मैंने जब अपने पिता को बताया तो उन्होंने मुझे चमड़े की बेल्ट से पीटा था।

जन्मदिन पर अपने फैंस को दिया तोहफा

अपने जन्मदिन के मौके पर रवि किशन ने अपने फैंस को बहुत ख़ास तोहफा दिया है। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह एक बहुभाषी फिल्म है। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम है ‘गोरखपुर’।

इस फिल्म में रवि किशन का लुक काफी शानदार लग रहा है। इसमें वह एक साधू के भेष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गेरुआ रंग के वस्त्र पहन रखे हैं। माथे पर तिलक लगा है। गले में कंठी पड़ी हैं। बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई है। रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘बहुत जल्द, ‘गोरखपुर’।

जन्मदिन पर मनोज तिवारी और निरहुआ ने दी बधाई

रवि किशन के चाहने वालो की कमी नहीं है। ऐसे में इस पोस्टर ने इनके चाहने वालो में उत्सुकता बढ़ा दी है। अभिनेता को चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ फिल्म के लिए भी बधाई दे रहे हैं। साथ ही जता रहे हैं कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीँ रवि किशन के जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ ने उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *