मुंबई : रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा (Shamshera Movie) के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने कपूर खानदान से जुड़ा एक ऐसा सच बताया जो वाकई चौकाने वाला है।
रणबीर ने बताया कि वह अपने परिवार के पहले सदस्य थे, जिसने 10वीं की परीक्षा पास की थी। लेकिन 10वीं में कम मार्क्स लाने के बावजूद उनका परिवार बेहद खुश हुआ था।
आखिर वो कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले शख्स जो थे। शमशेरा के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉली सिंह उर्फ ‘राजू की मम्मी’ से मिले।
View this post on Instagram
इस बारे में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बात की। रणबीर से पूछा गया कि उन्होंने 10वीं के बाद मैथ या साइंस में से किस सब्जेट को चुना था। एक्टर बोले कि उन्होंने अकाउंट्स को चुना था। इसपर उनसे पूछा गया कि क्या वह पढ़ाई में कमजोर थे?
रणबीर बोले- बहुत कमजोर था। रणबीर के मुताबिक, उन्होंने बोर्ड में 53.4 फीसदी अंक हासिल किए। जब उनका रिजल्ट आया तो उनके परिवार वाले इतने खुश थे कि उन्होंने एक बड़ी पार्टी रखी। उन्हें रणबीर के पास होने की कोई भी उम्मीद नहीं थी।
रणबीर कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बता दें कि आलिया हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग खत्म कर पुर्तगाल से वापस लौटी हैं।