Koffee With Karan 7 New Promo : फिल्मी गलियारों की चटपटी खबरों और कंट्रोवर्शियल कंटेंट के लिए फेमस टॉक शो ‘ ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7) चर्चा का विषय बन गया है।

एक तरफ जहाँ इस शो के दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है वहीँ इस शो में कोई स्टार आने को तैयार नहीं है।  करण जौहर स्टार्स को मनाने की लाख मिन्नतें कर रहे है। लेकिन इस शो में कोई आने को तैयार नहीं है।

ऐसे में करण जौहर अपने शो में बुलाने के लिए कई सारे स्टार्स की मिन्नतें कर रहे हैं। अपने दोस्ती की कसमें और पुराने अहसानों को भी गिना रहे हैं लेकिन कोई आने को तैयार नहीं है। दरअसल, करण जौहर ने अपना ये हाल एक वीडियो शेयर कर बताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। करन जौहर ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर की है, जिसमें वो स्टार्स से शो में आने के लिए मिन्नतें करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, करण खुद को ट्रोल करने लगते हैं। इसके बाद वह उन्हें कॉल पर सेलेब्स को अपने शो पर बुलाने के लिए उनसे मिन्नतें और हाथ-पैर जोड़ते हुए देखा जा सकता है।

कॉफी विद करन 7 (Koffee With Karan 7) को प्रमोट करने का यह अंदाज दर्शको को खूब भा रहा है। यह ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7th Season) का यह 7 वां सीजन है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, इस बार करण के शो में कई बॉलीवुड कपल पहली बार एक साथ नजर आएंगे।इस लिस्ट में विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।

वहीं इस बार कॉफी विद करण 7 में विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसे सितारों के आने की भी अटकले लगाई जा रही है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के भी इस शो में पहुंचने की खबरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *