बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ‘Om – The Battle Within’ के साथ आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect) रिलीज़ हुई। लेकिन कमाई के मामले में आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘Om – The Battle Within’ ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। राष्ट्र कवच ओम (Rashtra Kavach: OM) में Aditya Roy Kapur के अपोजिट एक्ट्रेस Sanjana Sanghi ने काम किया है।
इस फिल्म को फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में (R Madhavan) की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने काफी पीछे छोड़ दिया। आदित्य रॉय कपूर की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी चर्चा में रहा लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी।
First Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का पहले दिन का बिजनेस सिर्फ 50 लाख से 1 करोड़ के बीच ही रहेगा। वहीं sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म राष्ट्र कवच ओम का फर्स्ट डे कलेक्शन 1.25 करोड़ रह सकता है। वहीं तरण आदर्श के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम ने पहले दिन एक करोड़ 51 लाख रुपये की कमाई की है।
#RashtraKavachOm is dull on Day 1… National chains [#PVR, #INOX, #Cinepolis] find limited patronage, but mass belt records better occupancy [due to action]… Needs to cover lost ground on Day 2 and 3… Fri ₹ 1.51 cr. #India biz. pic.twitter.com/wCIRQwe17u
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 2, 2022
इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक वैज्ञानिक की भूमिका में है जो मुल्क की हिफाजत के लिए परमाणु शक्ति का काम करते है। एक दिन देव राठौर बने जैकी का अपरहण हो जाता है और उन पर देशद्रोही होने के आरोप लगते है।
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के करैक्टर से लोग हैरान सा महसूस करते है। यह फिल्म आम जिंदगी में दर्शको को जोड़ने में नाकाम रही है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।