Bhool Bhulaiya 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। दुनिया भर में यह फिल्म 200 करोड़ (Bhool Bhulaiya 2 Box Office Collection Worldwide) का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की सफलता से कार्तिक आर्यन का कॉन्फिडेंस 7वें आसमान पर है।
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में से एक बन गयी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म बॉलीवुड की इस साल रिलीज़ कई बड़ी फिल्मो से बहुत आगे निकल गयी है।
फिल्म की सफलता पर कार्तिक आर्यन ने जाहिर की अपनी ख़ुशी
एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुई लिखा – “175 वाली मुस्कान। फैंस का प्यार हमेशा सबसे ऊपर।” इस तस्वीर के द्वारा कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी।
View this post on Instagram
तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई जारी
फिल्म जानकार तरण आदर्श के मुताबिक ‘भूल भुलैया 2’ अभी भी थिएटर्स में मजबूती के साथ टिकी हुई है। भारत में वीकेंड्स पर ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई अब भी जारी है।
#BhoolBhulaiyaa2 continues its strong, consistent run on weekdays… [Week 5] Fri 1.15 cr, Sat 2.02 cr, Sun 2.51 cr, Mon 76 lacs, Tue 66 lacs. Total: ₹ 183.24 cr. #India biz. pic.twitter.com/NNuLQfb0RH
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2022
बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करने वाली कार्तिक आर्यन के करियर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले लव रंजन निर्देशित ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुँच चुका है।
दिन | बॉक्स ऑफिस |
पहला हफ़्ता | 92.05 करोड़ रुपये |
दूसरा हफ़्ता | 49.7 करोड़ रुपये |
तीसरा हफ़्ता | 21.4 करोड़ रुपये |
22वां दिन | 1.56 करोड़ रुपये |
23वां दिन | 3.01 करोड़ रुपये |
24वां दिन | 3.45 करोड़ रुपये |
25वां दिन | 1.30 करोड़ रुपये |
26वां दिन | 1.29 करोड़ रुपये |
27वां दिन | 1.26 करोड़ रुपये |
28वां दिन | 1.2 करोड़ रुपये |